TATA Pankh Scholarship Yojana: टाटा पंख स्कॉलरशिप योजना का नोटिफिकेशन जारी

Updated On:

टाटा ग्रुप द्वारा एक बहुत बड़ी स्कॉलरशिप पर अनाउंस की गई है जिसके तहत कक्षा 11 और 12th ग्रेजुएशन,पोस्ट ग्रैजुएट, डिप्लोमा, डिग्री, आईटीआई करने वाले सभी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जा रही है. इस स्कॉलरशिप के तहत ₹10000 से लेकर ₹100000 तक की स्कॉलरशिप स्टूडेंट को दी जा रही है. जो भी विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य है वह नीचे दी गई पूरी प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

टाटा पंख स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता

  • टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता की बात करें तो इसके लिए भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
  • ऐसे छात्र जिन्होंने शैक्षणिक संस्थान कक्षा 11 कक्षा 12 इसके अलावा स्नातक की डिप्लोमा डिग्री आईटीआई या व्यावसायिक पाठ्यक्रम का अध्ययन कर रहे हो और जिन्होंने प्रवेश लिया हो।
  • 11वीं और 12वीं स्नातक डिप्लोमा डिग्री वालों को पिछली कक्षा में काम से कम 60% अंक लाना आवश्यक है वहीं व्यावसायिक पाठ्यक्रम को 80% अंक लाना आवश्यक रखा गया है।
  • इसमें सभी स्रोतों को मिलाकर परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप योजना के लिए लाभ

कक्षा 11वीं 12वीं के लिए लाभ-

  • 60% – 80% अंक प्राप्त करने वाले छात्र: ट्यूशन/पाठ्यक्रम शुल्क का 80% तक या 10,000 रुपये (जो भी कम हो)
  • 81% – 90% अंक प्राप्त करने वाले छात्र: ट्यूशन/पाठ्यक्रम शुल्क का 80% तक या 12,000 रुपये (जो भी कम हो)
  • 91% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र: ट्यूशन/पाठ्यक्रम शुल्क का 80% या 15,000 रुपये (जो भी कम हो)

स्नातक डिप्लोमा डिग्री के लिए लाभ-

60% – 80% अंक प्राप्त करने वाले छात्र: ट्यूशन/कोर्स फीस का 80% तक या 12,000 रुपये (जो भी कम हो)
81% – 90% अंक प्राप्त करने वाले छात्र: ट्यूशन/कोर्स फीस का 80% तक या 15,000 रुपये (जो भी कम हो)
91% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र: ट्यूशन/कोर्स फीस का 80% तक या 18,000 रुपये (जो भी कम हो)

व्यवसाय पाठ्यक्रम के लिए और डिग्री के लिए लाभ- छात्रवृत्ति राशि  ट्यूशन फीस का 80% होगी, जो अधिकतम  1 लाख रुपये से अधिक नहीं होगी।

टाटा पंख स्कॉलरशिप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • फोटो पहचान प्रमाण (आधार कार्ड)
  • आवेदक का पासपोर्ट आकार का फोटो
  • आय प्रमाण (फॉर्म 16ए/सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र/वेतन पर्ची आदि)
  • प्रवेश का प्रमाण (कॉलेज/संस्थान का पहचान पत्र/वास्तविक प्रमाण पत्र, आदि)
  • वर्तमान शैक्षणिक वर्ष की शुल्क रसीद
  • छात्रवृत्ति आवेदक का बैंक खाता विवरण (रद्द चेक/पासबुक प्रति)
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट या ग्रेड कार्ड
  • विकलांगता और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

TATA Pankh Scholarship Yojana Important Links

TATA Pankh Scholarship Yojana Online Form StartStart
TATA Pankh Scholarship Yojana Online Form End26 December 2025
TATA Pankh Scholarship Yojana NotificationClick Here
TATA Pankh Scholarship Yojana Apply OnlineClick Here


VacancyNetwork.in

Leave a Comment

Join WhatsApp!